Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Importing almond plants from California will increase the economy of orchardists

Rampur Bushahar News: कैलिफोर्निया से आयात बादाम के पौधे बढ़ाएंगे बागवानों की आर्थिकी

Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Importing almond plants from California will increase the economy of orchardists
किन्नौर जिले के स्पीलो में बागवानों ने लगाए बादाम के पौधे। संवाद
हाइब्रिड किस्मों के बादाम के पौधे तैयार करेंगे बागवान और उद्यान विभाग
विज्ञापन

बीते वर्ष 11 हजार पौधे मंगवाए और एक वर्ष तक रखा क्वारंटीन
विभाग ने 900 रुपये खरीदा प्रति पौधा, बागवानों को सब्सिडी में मिला 300 रुपये में
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। अमेरिका के कैलिफोर्निया के बादाम जनजातीय जिला किन्नौर के बागवानों की आर्थिकी सुदृढ़ करेंगे। कैलिफोर्निया से आयात किए विश्व स्तरीय बादाम के पौधे उद्यान विभाग किन्नौर जिले के बागवानों को वितरित कर रहा है। उद्यान विभाग ने जिले में 11 हजार पौधे पहुंचाए हैं। एक वर्ष क्वारंटीन करने के बाद बागवानी विभाग फल संतती केंद्र ज्ञाबुंग, रिब्बा, पूह और स्पीलो में उन्नत किस्म के बादाम के पौधे लगा रहा है। गौर हो कि उद्यान विभाग केंद्रों किन्नौर ने मांग पर साल 2023 को 11 हजार पौधे अमेरिका के कैलिफोर्निया से आयात किए। उसके बाद बाद पौधों को एक वर्ष तक क्वारंटीन में रखा गया। इसमें से सात हजार पौधे सिरमौर जिले के दियानबाग और क्वागधार रखे गए थे। वहीं, किन्नौर जिले के ज्ञाबुंग में चार हजार पौधे रखे गए। उद्यान विभाग किन्नौर की ओर से जिले के ज्ञाबुंग, रिब्बा, पूह, स्पीलो-लाबंरग के फल संतती एवं उद्यान प्रसार केंद्र में एक-एक हजार पौधे लगाए जा रहे हैं, जबकि करीब एक हजार पौधे बागवानों को वितरित किए गए हैं। विभाग ने प्रति पौधा 900 रुपये में खरीदा है और बागवानों को सब्सिडी में 300 रुपये पौधा वितरित किया गया।

इन पौधों को सभी केंद्रों में लगाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। कैलिफोर्निया से आयात किए गए पौधों को एक वर्ष तक क्वारंटीन किया गया। जल्द ही जिले के बागवान अब बादाम की नकदी फसलों से अपनी आर्थिकी मजबूत करेंगे। -डॉ. बीएस नेगी, उप निदेशक, उद्यान विभाग रिकांगपिओ
विज्ञापन

ये है खासियत
अमेरिका के कैलिफोर्निया के बादाम की गिरी बड़ी और कोमल होती है। पौधे की लाइफ 25 से 30 वर्ष होगी। नॉनपारिल, वुडकोलोनी, कारमेल और मॉन्टेरी के विभिन्न बादाम किस्मों को तैयार कर जिले के हजारों बागवान अपनी आर्थिकी मजबूत करेंगे।

किन्नौर जिले के स्पीलो में बागवानों ने लगाए बादाम के पौधे। संवाद

किन्नौर जिले के स्पीलो में बागवानों ने लगाए बादाम के पौधे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed