{"_id":"66c47e7ac034aaee4b001fb3","slug":"importance-of-artificial-intelligence-explained-in-rampur-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-120568-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में बताया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में बताया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से शिक्षा में क्रांति विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के डॉ. दलीप शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। डॉ. दलीप स्थानीय महाविद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 1986 में यहां से स्नातक की डिग्री पूर्ण की और वर्ष 1989 से 1997 तक यहां पर अध्यापन किया। उन्होंने वर्तमान में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस की महत्ता पर प्रकाश डाला और शिक्षा में इसे एक क्रांति के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने इसके दुरुपयोग से बचने की वकालत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने डॉ. दलीप का महाविद्यालय के आगमन पर स्वागत किया। महत्वपूर्ण विषय पर छात्र और छात्राओं को सजग करवाने पर आभार जताया। इस मौके पर डॉ. विद्या बंधु, डॉ. टीडी वर्मा और डॉ. जीवन मसोई सहित अन्य मौजूद रहे।
-संवाद
विज्ञापन
-संवाद