फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   IMBA, IIT Mandi, Mandi News, Management Career

Rampur Bushahar News: स्कूली शिक्षा के बाद आईएमबीए संवारेगा छात्रों का कॅरिअर

Mon, 27 May 2024 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी मंडी ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए शुरू किया कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। स्कूली शिक्षा खत्म करने के तुरंत बाद छात्र अपने कॅरियर के लिए आगे बढ़ सकेंगे। आईआईटी मंडी ने पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड एमबीए (बीबीए एनालिटिक्स ऑनर्स और एमबीए डाटा साइंस और मशीन लर्निंग) कार्यक्रम शुरू किया है। आईएमबीए कार्यक्रम शुरू कर यह आईआईटी स्कूली शिक्षा समाप्त करने के बाद बच्चों को प्रबंधन कॅरिअर के लिए तैयार करेगी। ऐसा करने वाली पहली आईआईटी बनकर मंडी आईआईटी नेे उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इसके लिए आईआईटी ने स्कूली शिक्षा के बाद छात्रों को प्रबंधन कॅरिअर के लिए तैयार करने और पांच वर्षों के दौरान उनके समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए आईएमबीए कार्यक्रम को तैयार किया है। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट आईएमबीए कार्यक्रम चलाएगी, जिसमें छात्रों को विश्लेषण, डेटा साइंस, गणित और सांख्यिकी में कौशल के साथ प्रबंधन की व्यापक समझ से निपुण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान छात्र दो उद्योग इंटर्नशिप करेंगे। इनमें से एक छह महीने की अवधि का होगा। यह कार्यक्रम 12वीं के बाद युवाओं को अपना कॅरिअर संवारने का अवसर प्रदान करेगा।
व्यावसायिक कौशल को निखारा जाएगा
आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तहत एमबीए कार्यक्रम 2022 में शुरू किया था। इस वर्ष पांच वर्षीय आईएमबीए कार्यक्रम शुरू किया है। आईआईटी मंडी के डीन एकेडमिक्स प्रो.अनिरुद्ध चक्रवर्ती कहा कि नया आईएमबीए कार्यक्रम बच्चों को परिवर्तनशील शिक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया है। इसमें प्रबंधन और विश्लेषण से लेकर गणित, सांख्यिकी, संचार और व्यक्तित्व विकास तक विविध प्रकार के पाठ्यक्रमों को शामिल किया है ताकि स्नातकों को एक पूर्ण कौशल से निपुण किया जा सके, जिसकी आज की गतिशील व्यावसायिक दुनिया में अत्यधिक मांग है।
विज्ञापन

डिग्री की जाएगी प्रदान
इस कार्यक्रम के जरिये आईआईटी मंडी छात्रों को इनक्यूबेशन सेंटर की सुविधा प्रदान करेगा। छात्र अपने कॅरिअर का विकल्प चुन सकेंगे। वे स्कूली शिक्षा के बाद से ही अपना स्टार्टअप शुरू कर सकेंगे। आईएमबीए के जरिये छात्रों के व्यावसायिक कौशल को निखारा जाएगा। तीन साल के कोर्स के बाद छात्र को बीबीए एनालिटिक्स की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। चार साल पूरा करने के बाद बीबीए एनालिटिक्स (ऑनर्स) की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed