{"_id":"603928c88ebc3ee92f19f8ea","slug":"illegally-building-company-on-rohru-land-chetan-chauhan-rampur-hp-news-sml362404441","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद रोहडू़ की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कर रही कंपनी : चेतन चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद रोहडू़ की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कर रही कंपनी : चेतन चौहान
विज्ञापन
रोहडू। नगर परिषद रोहडू में पार्किंग निर्माण को लेकर कंपनी के साथ हुआ एमओयू पिछले साल नगर परिषद रोहडू़ के हाउस ने रद्द कर दिया था। कंपनी को नगर परिषद की ओर से दो नोटिस भी जारी हो चुके हैं। अब नगर परिषद को सूचित किए बिना कंपनी ने पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने इसकी शिकायत पुलिस व उपमंडल प्रशासन, शहरी विकास प्राधिकरण के निदेशक व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से की है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य को रोकने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। इससे साफ है कि कंपनी किसी तरह का संरक्षण प्राप्त है। यह बात नगर परिषद रोहड़ू के नवनियुक्त अध्यक्ष चेतन चौहान ने प्रेस वार्ता के दौरान कही।
चेतन चौहान ने बताया कि पूर्व अध्यक्ष राजकुमार निटू के समय इस पार्किंग के निर्माण का एमओयू एक कंपनी के साथ 2016 हुआ था। 2020 में कंपनी को कई बार नगर परिषद के हाउस की ओर से नोटिस देकर काम शुरू नहीं होने के कारण पूछे गए। उसका कंपनी की ओर से कोई जवाब नगर परिषद को नहीं दिया। नगर परिषद की पूर्व कार्यकारिणी के हाउस में प्रस्ताव पारित कर दिसंबर महीने में टेंडर टर्मिनेशन का एक नोटिस कंपनी को दिया गया। जब उसका भी जवाब नहीं दिया गया तो अंतिम टर्मिनेशन नोटिस देकर कंपनी को बाहर किया गया। चेतन चौहान ने बताया कि नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता शुरू होते ही कंपनी ने नगर परिषद की भूमि पर गलत तरीके से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। अवैध निर्माण को रोकने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाया गया।
लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। शहरी विकास मंत्री से स्वयं दो बार मिल कर मामला उठाया। अभी तक इस पर कोई पहल नहीं हुई। चेतन चौहान ने आरोप लगाया कि पूरा सरकारी तंत्र नगर परिषद की भूमि पर अवैध निर्माण में इस कंपनी को संरक्षण दे रहा है। सरकार के नुमाइंदे और सारा सरकारी तंत्र कंपनी के साथ मिले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब इस भूमि को छुड़वाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार हैं। लोगों ने उनको चुना कर भेजा है इसलिए कभी भ्रष्टाचार व गलत कार्य को नगर परिषद में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। नगर परिषद रोहडू़ के पास एकमात्र जमीन का यही टुकड़ा है। नगर परिषद का वर्तमान कार्यालय भीमाकाली ट्रस्ट की भूमि पर बना हुआ है। उसको खाली करने के न्यायालय से कभी भी आदेश हो सकते हैं।