{"_id":"6a6c770d4754a48f8e067d92","slug":"illegal-cannabis-in-taklech-panchayat-must-be-destroyed-by-august-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-166080-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच पंचायत में 5 अगस्त तक नष्ट करनी होगी अवैध भांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच पंचायत में 5 अगस्त तक नष्ट करनी होगी अवैध भांग
विज्ञापन
भांग नष्ट नहीं की तो कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। तकलेच पंचायत क्षेत्र में अवैध भांग की खेती के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया गया है। पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने किसानों और भूमि मालिकों को 5 अगस्त तक अपने खेतों में उगी अवैध भांग को स्वयं नष्ट करने के निर्देश दिए। प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय तक भांग की अवैध खेती को नष्ट नहीं किया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून कार्रवाई की जाएगी। पंचायत क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें। साथ ही अपने आसपास कहीं भी अवैध भांग की खेती दिखाई देने पर इसकी सूचना पंचायत को दें। कायथ ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पंचायत स्तर पर सभी को आगे आना होगा। क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में ऐसे अभियान चलाए जाएंगे।