{"_id":"699c5b46ee1a5f99400c91b5","slug":"ice-skating-rink-to-be-built-soon-in-snow-city-narkanda-tender-process-complete-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154759-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: स्नो सिटी नारकंडा में जल्द बनेगा आइस स्केटिंग रिंक, टेंडर प्रक्रिया पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: स्नो सिटी नारकंडा में जल्द बनेगा आइस स्केटिंग रिंक, टेंडर प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन
नारकंडा में आईस स्केटिंग के अभ्यास के लिए पहुंचे युवा। फाइल फोटो
विज्ञापन
429 वर्गमीटर क्षेत्र में 5.72 करोड़ रुपये से होगा रिंक का निर्माण
साइट डेवलपमेंट, फर्श निर्माण, पार्किंग जैसी सुविधाएं होंगी विकसित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
प्रमुख पर्यटन स्थल नारकंडा को शीघ्र ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। स्नो सिटी नारकंडा में आधुनिक सुविधाओं से लैस आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यह परियोजना केंद्र सरकार ने स्वीकृत की है। इसके लिए पहले करीब 3.45 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित हुई थी। अब योजना को संशोधित कर विस्तृत रूप दिया गया है। अब कुल व्यय बढ़ाकर लगभग 5.72 करोड़ रुपये तक किया जाएगा। इसमें साइट डेवलपमेंट, फर्श निर्माण और पार्किंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वर्ष 2023 में इस परियोजना को नगर पंचायत नारकंडा के माध्यम से कार्यान्वित करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से विलंब हुआ। अब लंबे इंतजार के बाद परियोजना को गति मिल गई है। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत 429 वर्गमीटर क्षेत्र में आधुनिक आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही दर्शकों के बैठने की व्यवस्था, चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। स्थानीय युवाओं और पर्यटकों के लिए यह रिंक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।
पर्यटन कारोबारियों ने किया स्वागत
स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि आइस स्केटिंग रिंक बनने से सर्दियों के मौसम में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। स्नो सिटी नारकंडा को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
आइस स्केटिंग रिंक के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं और प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। यह परियोजना नारकंडा में पर्यटन गतिविधियों को नई दिशा देगी और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग