फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hundreds of pomegranate, pear and plum trees burnt due to fire in Nithar

Rampur Bushahar News: नित्थर में आग से अनार, नाशपाती और पलम के सैकड़ों पेड़ जले

Wed, 12 Feb 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of pomegranate, pear and plum trees burnt due to fire in Nithar
नित्थर के जंगलों में फैली आग। संवाद
प्रभावित बागवानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के जंगलों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। आग लगने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। उपतहसील की देहरा पंचायत में मंगलवार सुबह दस बजे छह गांवों के जंगलों में खूब तबाही मचाई। आनस गांव के जितेंद्र ठाकुर के अनार के सौ से ज्यादा पेड़ जलकर राख हो गए। दो साल पहले भी इन्हीं के अनार के बगीचे में आग ने तबाही मचाई थी। डोबा गांव के देसराज शर्मा के 50 से अधिक अनार, नाशपाती और पलम के पेड़ जल गए, जबकि चेबड़ी, पीपटी, शोनाशेगू और भूटी गांवों के लोगों की खेत में रखी घास की टोलियां, लकड़ी और कई पेड़ जल गए हैं। मंगलवार को आग से प्रेम चंद की गोशाला भी आग की भेंट चढ़ गई। इस दौरान घर को बड़ी मुश्किल बचाया गया था। क्षेत्र के प्रभावित बागवान जितेंद्र ठाकुर, प्रेम चंद, देसराज शर्मा, कपिल ठाकुर, धर्मपाल, बलबीर सिंह, राकेश और संतोष कुमार ने कहा कि आग से उनके बगीचों को खासा नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है और आग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। इस आग से कई चीड़ के बड़े और छोटे पेड़ों को भी क्षति पहुंची है। क्षेत्र के शिल्ला बंगला फॉरेस्ट साइट के सौडी के जंगल में दिन में एक बजे करीब आग लग गई। इसमें देवदार के दर्जनों पेड़ों को आग से नुकसान पहुंचा है। वन विभाग नित्थर के रेंज अधिकारी सोहन लाल नेगी ने कहा कि बगीचों में लगी आग पर काबू पाया गया है। जंगल में भड़की आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। तहसीलदार निरमंड रजत शर्मा ने कहा कि पटवारी एक-दो दिन में नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट दे देगा। जिनका नुकसान हुआ है, उन्हें नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed