फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC

डीजल की कमी से रोहड़ू में फिर थमे बसों के पहिये

Thu, 05 Nov 2020 07:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो डीजल की कमी से जूझ रहा है। डीजल की कमी के कारण बुधवार दिन भर परिवहन निगम की बस सेवाएं ठप रहीं। वीरवार को सुबह के समय भी रूटों पर चलने वाली बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार डीजल की कमी के चलते बस सेवाएं ठप रही थीं।
विज्ञापन

परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो के पास 125 बसों का बेड़ा है। 169 लोकल और लंबे रूटों पर बस सेवाएं दी जाती हैं लेकिन लॉकडाउन के बाद अभी तक 103 रूटों पर ही बस सेवाएं बहाल की गई हैं। रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाने के लिए डिपो को रोजाना दस हजार लीटर डीजल की आवश्यकता रहती है लेकिन डिपो में पांचवें दिन तेल का टैंकर 12 हजार लीटर डीजल के साथ पहुंच रहा है। इसके चलते सभी रूटों पर नियमित बस सेवाएं चलाना डिपो के लिए भी मुश्किल बना हुआ है। बसें बंद होने से परिवहन निगम को भी लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वीरवार को तेल का टैंकर 12 हजार लीटर डीजल के साथ पहुंचा। इसमें से आठ हजार लीटर डीजल वीरवार को ही समाप्त हो गया है। ऐसे में डिपो को लगातार डीजल सप्लाई की आवश्यकता है नहीं तो आगामी दिनों में तेल की कमी के कारण फिर से निगम की बस सेवाएं ठप हो सकती हैं।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि इतिहास में पहली बार डीजल की कमी के कारण परिवहन निगम की बस सेवाएं बंद हो रही हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी दो बार तेल की कमी के चलते बसें चलना बंद हो गई थी, जो पुरी तरह से शर्मनाक है। भाजपा सरकार लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने में विफल साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम रोहड़ू डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राजिंद्र शर्मा ने बताया कि किसी कारणवश डीजल का टैंकर समय पर नहीं पहुंच सका। तेल समय पर न पहुंचने से बुधवार को रूटों पर बस सेवाएं भी नहीं चल सकी। उन्होंने बताया कि वीरवार को रूटों पर बस सेवाएं बहाल हो गई है। राजेश हंसरेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed