{"_id":"66fe95f6ce513914660ae190","slug":"hrtc-rampur-bushahr-shimla-bus-not-coming-on-time-people-worried-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-122666-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हांफ रहीं परिवहन निगम की बसें, यात्रियों को समय पर नहीं मिल रही बस सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हांफ रहीं परिवहन निगम की बसें, यात्रियों को समय पर नहीं मिल रही बस सेवाएं
विज्ञापन
पुराना बस अडडा में रामपुर सुंडा बस का इंतार करते स्थानीय लोग और स्कूली बच्चें। संवाद
बस निर्धांरित समय पर न पहुंचने से ग्रामीणों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार, समय पर नहीं भेजी बसें तो ग्रामीणों ने दी विरोध-प्रदर्शन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर में परिवहन निगम की बस सेवाओं को लेकर यात्रियों में काफी रोष है। कहीं आधे रास्ते में बसें हांफ जाती हैं, तो कहीं घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बस नहीं मिलती है। ऐसे में दुर्गम क्षेत्रों के यात्रियों और खासकर स्कूली बच्चों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। अब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बस सेवाओं में जल्द सुधार नहीं होता है, तो वे निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। रामपुर में हिमाचल पथ परिवहन की बस समय पर न आने के कारण सैकड़ों यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण रूटों पर जाने वाली बसों का इंतजार ग्रामीणों को घंटों खड़े रहकर करना पड़ रहा है।
परिवहन निगम की ओर से बसों को निर्धारित समय पर नहीं चलाया जा रहा। इस कारण ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशानियां झेल रहे हैं। रामपुर के चौधरी अड्डे में रोजाना यात्री बस के पहुंचने को लेकर टकटकी लगाए रहते हैं, लेकिन कभी पौने घंटे तो कभी एक एक घंटे के इंतजार के बाद बसें पहुंचती है। लोगों को पुराने बस अड्डे में घंटों बस का इंतजार करना पड़ता हैै। वहीं कई बार निगम की बसें आधे रास्ते में हांफ जाती है। ऐसे में यात्रियों को पैदल सफर कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ता है।
रामपुर से सुंडा जाने वाली जिसका समय सवा तीन बजे का है। वीरवार को यह बस चार बजे चौधरी अड्डा पहुंची। यहां बस के इंतजार में ग्रामीण और स्कूली बच्चे परेशानियां झेलते रहे। बस का इंतजार कर रहे विजय कुमार, शेर सिंह, प्रदीप कुमार, दलीप, जय सिंह, केशव राम, दया राम, गोपाल, बुध राम, रोशन लाल, मोहन, केशव, रमेश कुमार, भगत राम और राकेश कुमार ने कहा कि पथ परिवहन की बसें समय पर न आने के कारण सवारियों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है। घंटों इंतजार करने के बाद भी बस समय पर नहीं पहुंचती। उन्होंने परिवहन निगम प्रबंधन को चेताया है कि यदि जल्द बस सेवाओं में सुधार नहीं किया गया तो वे निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
रोजाना 10 से 12 बसों को ठीक किया जाता है। बसों के ठीक होने के बाद उन्हें रूटों पर भेजा जाता है। - अतुल गुप्ता, आरएम, परिवहन निगम रामपुर