{"_id":"628d1f57a8a1860982625aee","slug":"hrtc-bus-skid-in-theog-on-the-mud-rampur-hp-news-sml409936989","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: एचआरटीसी बस फिसली, परिचालक की सूझबूझ से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: एचआरटीसी बस फिसली, परिचालक की सूझबूझ से टला हादसा
Tue, 16 Aug 2022 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग(रामपुर बुशहर)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:17 PM IST
सार
एचआरटीसी की बस उपमंडल ठियोग के पंथाघुंड से सुबह 7:30 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मार्ग पर टिक्कर से करीब 500 मीटर आगे बस सड़क पर पड़ी मिट्टी पर फिसल गई।
विज्ञापन
एचआरटीसी बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के टिक्कर में मंगलवार सुबह एचआरटीसी की बस मिट्टी में फिसलने के बाद अनियंत्रित हो गई, इससे बस के दोनों टायर मिट्टी में धंस गए। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। उस समय बस में सात सवारियां बैठी थी। बाद में बस को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया।एचआरटीसी की बस उपमंडल ठियोग के पंथाघुंड से सुबह 7:30 बजे शिमला के लिए रवाना हुई। इसी दौरान मार्ग पर टिक्कर से करीब 500 मीटर आगे बस सड़क पर पड़ी मिट्टी पर फिसल गई।
विज्ञापन
बस चालक भीकम सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क से नीचे जा रही बस को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया, जिससे बस के दोनों टायर मिट्टी में धंस गए। इसके बाद बस को करीब एक घंटे के बाद जेसीबी की मदद से निकाला गया और बस शिमला के लिए रवाना हुई। बस के परिचालक रोहित ने बताया की सभी सवारियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन