फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hrtc bus accident sanei to rampur bus falls into gorge

हिमाचल में सड़क हादसा: रामपुर में खाई में गिरी बस; दो की मौत, 21 यात्री घायल

Fri, 09 Oct 2026 12:07 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, डंसा (रामपुर बुशहर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 09 Oct 2026 12:07 PM IST
सार

 शिमला जिले के सनेई से रामपुर बुशहर रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शुक्रवार सुबह 7:45 बजे डंसा के पास राय शरण नामक स्थान पर खाई में गिर गई। 

विज्ञापन
hrtc bus accident sanei to rampur bus falls into gorge
दुर्घटनाग्रस्त एचआरटीसी की बस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सनेई से रामपुर बुशहर रूट पर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शुक्रवार सुबह 7:45 बजे डंसा के पास राय शरण नामक स्थान पर खाई में गिर गई। बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों को आईजीएमसी रेफर किया गया है। वंश (20) पुत्र सुरंजन सिंह निवासी गांव कराली डाकघर डंसा तहसील रामपुर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि श्याम लाल (76) पुत्र तोती राम निवासी जगुणी, रामपुर ने खनेरी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में 21 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन






हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रताप हुडन निवासी गांव सनैई तहसील रामपुर, पुष्पा देवी पत्नी कौंल राम निवासी जगूणी और गोपाल दास पुत्र स्व. गुर दास को आईजीएमसी रेफर किया गया है। रामपुर के खनेरी अस्पताल में 18 घायलों का उपचार चला हुआ है। बस सड़क से नीचे दो से तीन पलटे खाते हुए एक गोशाला के ऊपर जाकर रुकी। 
विज्ञापन




गोशाला नहीं होती तो बस और गहरी खाई में जा गिरती और हादसे का मंजर भयावह हो सकता था। गोशाला में गाय और बछड़ा बंधे थे, जो सुरक्षित बच गए। बस नंबर एचपी 06 ए-5159 में चालक-परिचालक सहित 23 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

डंसा पंचायत की प्रधान पदमा कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद निजी वाहनों से घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल खनेरी, रामपुर पहुंचाया गया। 21 घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों और घायलों को कुल 85 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की है। उधर, रामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 


हादसे में ये हुए घायल
हादसे में विजय कुमार (42)(बस चालक) पुत्र लेख राम निवासी गांव कुटेला, जिला बिलासपुर, सेवा राम (38) पुत्र मोहन लाल, निवासी गांव जगुणी, रामपुर, पद्म दास (42) पुत्र मीर दास निवासी गांव कराली, रामपुर, सुमित्रा (56) पत्नी अशोक निवासी गांव थाना, रामपुर, खुशी (22) पत्नी विपिन कुमार निवासी गांव थाचवा जिला कुल्लू, गोपाल दास (65) पुत्र गुरदास निवासी जगुणी, रामपुर, हेमलता (47) पत्नी केहर सिंह निवासी कराली, रामपुर, संतोष कुमार (51) (बस परिचालक) निवासी गांव तड़ौन जिला बिलासपुर, मोहम्मद वाजिद (34) पुत्र नईम निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, अनाया (डेढ वर्ष) पुत्री विपिन सिंह निवासी गांव थाचवा जिला कुल्लू, श्याम लाल (76) पुत्र तोती राम निवासी जगुणी, रामपुर, भगवान सहाय (60) पुत्र काहन सिंह निवासी गांव जगुणी, रामपुर, गुंजन (11) पुत्री श्याम लाल निवासी गांव हलोग, रामपुर, अविनाश (31) पुत्र लायक राम निवासी गांव थाना, रामपुर, राकेश (31) पुत्र सीता राम निवासी गांव कराली, पूनम (28) पत्नी अविनाश निवासी गांव थाना, रामपुर, कमला देवी (53) पत्नी राकेश कुमार निवासी सनैई, रामपुर, पुष्पा देवी (46) पत्नी कौल राम कुमार निवासी जगुणी, रामपुर, मोहम्मद सईद (27) पुत्र तौफीक निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, रितिका (18) पत्नी करण निवासी गांव जगुणी, रामपुर और सान्वी (2) पुत्री करण निवासी जगुणी, रामपुर घायल हुए हैं।
 

हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में सनेई रूट पर एचआरटीसी बस के खाई में गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में एक व्यक्ति की मौत और कई अन्य लोगों के घायल होने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताईं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
 



घायलों के उपचार और सहायता के निर्देश
मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने संदेश में कहा कि स्थानीय प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के बाद घायलों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

सनेई बस हादसे पर प्रतिभा सिंह ने जताया दुख
शिमला। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने रामपुर क्षेत्र के दूरदराज गांव सनेई में शुक्रवार को हुए बस हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में उन्हें धैर्य प्रदान करने की कामना की। प्रतिभा सिंह ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। उन्होंने दुर्घटना में हुई जनहानि पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed