फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HPMC starts clearing C grade apples

Rampur Bushahar News: एचपीएमसी ने सी ग्रेड सेब की पुरानी बकाया राशि 81 लाख रुपये का किया भुगतान

Mon, 08 Jun 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
बागवानों की बड़ी राशि अभी भी लंबित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। एचपीएमसी ने मंडी मध्यस्थ योजना के तहत खरीदे गए सी ग्रेड सेब का भुगतान शुरू कर दिया है। गुम्मा इकाई के माध्यम से बागवानों को शुरुआती चरण में भुगतान मिल रहा है। यह भुगतान 60 क्रेट या 30 बोरियों तक के सेब के लिए किया जा रहा है। इससे भुगतान का इंतजार कर रहे बागवानों को कुछ राहत मिली है। एचपीएमसी गुम्मा ने पुरानी बकाया राशि में से करीब 81 लाख रुपये का भुगतान किया है। वहीं, वर्ष 2025 के खरीदे गए सी ग्रेड सेब के बदले करीब 25 लाख रुपये की राशि भी भेजी गई है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से बागवानों के खातों में पहुंची है। हालांकि, बागवानों की बड़ी राशि अभी भी लंबित है। विभाग के अनुसार, पुरानी खरीद की करीब 1.94 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान बाकी है, जबकि वर्ष 2025 के खरीदे गए सेब की लगभग 28 करोड़ रुपये की राशि अभी देय है। एचपीएमसी गुम्मा के शाखा प्रबंधक संजीव ने बताया कि पुरानी लंबित राशि को प्राथमिकता पर जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 के खरीदे गए सी ग्रेड सेब की 60 क्रेट या 30 बोरी तक की राशि का भी भुगतान हो रहा है। बागवानों को उम्मीद है कि शेष लंबित राशि का भुगतान जल्द होगा। इससे उन्हें बागवानी कार्यों में आर्थिक सहायता मिलेगी। साथ ही, आगामी सीजन की तैयारियों में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article