फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   House listing and housing census to be conducted in Aani from June 16 to July 15House listing and housing census to be conducted in Aani from June 16 to July 15

Rampur Bushahar News: आनी में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना 16 जून से 15 जुलाई तक होगी

Tue, 02 Jun 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
House listing and housing census to be conducted in Aani from June 16 to July 15House listing and housing census to be conducted in Aani from June 16 to July 15
आनी में जनगणना प्रगणकों, सुपरवाइजर के लिए आयोजित शिविर में मौजूद प्रतिनिधि। संवाद
आनी में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजर के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनगणना-2027 के अंतर्गत पंचायत समिति सभागार आनी में जनगणना सुपरवाइजर और प्रगणकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रथम चरण का शुभारंभ तहसीलदार आनी एवं जनगणना चार्ज ऑफिसर रत्नेश्वर शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण 16 जून से 15 जुलाई तक चलेगा। आनी तहसील में कुल 92 एचएलबी हैं। जनगणना कार्य के लिए कुल 16 सुपरवाइजर और 89 प्रगणक नियुक्त किए गए हैं। प्रथम चरण में 4 जून तक 5 सुपरवाइजर और 30 प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का द्वितीय चरण में 5 से 7 जून तथा तीसरा चरण 7 से 9 जून तक आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण के लिए दो फील्ड ट्रेनर रोहित कटोच सहायक प्रोफेसर और राधिका सहायक प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय आनी उपलब्ध रहेंगे। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना होगी। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना जिसमें जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक और अन्य जानकारियां दर्ज करना शामिल होगा। जनगणना 2027 में डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप के उपयोग पर बल रहेगा। उन्होंने कहा कि अब 15 जून तक प्रत्येक नागरिक जनगणना पोर्टल पर ऑनलाइन स्व-गणना भी कर सकते हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में प्रश्नावली और प्रपत्र भरना, घर-घर जाकर मकानों और परिवारों की सही जानकारी एकत्र करने के तरीके, प्रश्नावली में शामिल 33 प्रमुख बिंदुओं एवं सवालों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया, ले-आउट मैप्स को समझना और भरना, प्रशासनिक और कानूनी पहलू, जनगणना के दौरान फील्ड में आने वाली व्यावहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान के विषय में जानकारी प्रदान की जाएगी। चार्ज ऑफिसर रत्नेश्वर शर्मा ने प्रशिक्षण में शामिल सभी कर्मचारियों से जनगणना अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रियाओं और गोपनीयता को बनाए रखने, प्रगणकों और सुपरवाइजर को समय-सीमा के भीतर अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना डेटा सटीक योजनाओं और सरकारी नीतियों के निर्माण का मुख्य आधार होता है। इसलिए यह प्रशिक्षण बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article