{"_id":"62e41b41a92cac651d2ac45a","slug":"house-in-danger-due-to-hill-cut-for-bypass-rampur-hp-news-sml416781910","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास ठियोग में मकान गिरने की कगार पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास ठियोग में मकान गिरने की कगार पर
विज्ञापन
ठियोग में बाईपास निर्माण को लेकर की गई कटिंग से तीन मंजिला मकान को बना खतरा।
- फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी शिमला के ठियोग में बाईपास निर्माण कार्य तेजी से चला हुआ है। अब इसका मात्र कुछ मीटर भाग ही बनना बाकी है, लेकिन प्रदेश के साथ-साथ ऊपरी शिमला के ठियोग हो रही भारी बरसात के कारण कई जगहों पर लहासे गिर रहे हैं। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बाईपास पर बना एक मकान भी खतरे की जद में आ गया है। बाईपास निर्माण के कारण हुई कटिंग से यहां से मिट्टी खिसकनी शुरू हो गई है।
शुक्रवार सुबह हुई तेज बारिश से पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक गया है और 3 मंजिला मकान को पूरी तरह से खतरा पैदा हो गया है। एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि दो से तीन जगह पर भारी ल्हासे आने का खतरा है और विभाग की ओर से सभी जगहों पर तिरपाल लगाकर स्थिति को संभाला गया है। मौसम साफ होते ही सभी डेंजर जोन में प्राथमिकता से कार्य शुरू कर दिया जाएगा
बरसात ज्यादा हुई तो बढ़ जाएगा खतरा
यहां साथ के पड़ोस में रहने वाले जगदीश कंवर, विक्की भोटका, मनोज और पूजा कंवर ने बताया कि मकान बनाने के लिए आदमी की जीवनभर की पूंजी लग जाती है। उन्होंने सवाल उठाए कि जब विभाग को पहले ही मालूम था कि मिट्टी लचीली है, तो पहले ही सावधानी क्यों नही बरती गई
विज्ञापन
उधर, वार्ड नंबर चार के पार्षद संजय शर्मा ने बताया कि यह मकान उनके वार्ड में है और संबंधित विभाग को इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर मकान को सुरक्षित करना चाहिए।