फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house fire in todsa village rohru

जांगला के टोडसा में मकान जला, दो परिवार हुए बेघर

Wed, 03 Nov 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
house fire in todsa village rohru
टोडसा गांव में मंगलवार रात एक घर में लगी आग - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। उपतहसील जांगला के तहत टोडसा गांव में मंगलवार रात को एक घर जलकर राख हो गया। आग में घर के छह कमरों सहित करीब पांच लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात टोडसा में एक मकान में किसी कारणवश आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने हर संभव प्रयास किया। मगर दमकल दस्ते के पहुंचने तक आग बेकाबू हो गई थी। आग से पीड़ित परिवारों दिनेश कुमार पुत्र चेतराम और चेतराम पुत्र कमरू राम निवासी गांव टोडसा उपतहसील जांगला शामिल है। इस घटना के बाद प्रभावित परिवार ढारे में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

एसडीएम रोहडू़ सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से एक टीम ने मौके पर भेजा गया है। जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस-दस हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों को तिरपाल सहित आवश्यक सामान उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने बताया कि घटना में हुए नुकसान की आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed