फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house fire in kumarsen

रामपुर बुशहर: कुमारसैन के कचेड़ी में दोमंजिला मकान जला

Mon, 20 Feb 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कुमारसैन तहसील के अंतर्गत ओडी के नजदीक कचेड़ी गांव में सोमवार सुबह दोमंजिला मकान में आग लग गई। इस घटना में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन टीम, कुमासैन पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 5:30 बजे जियालाल पुत्र इंद्र सिंह और शारदा देवी पत्नी रतनदास के मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। सूचना मिलने ही अग्निशमन केंद्र कुमारसैन से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


इसके अलावा थाना कुमारसैन की टीम और स्थानीय लोगों ने भी मिलकर आग बुझाने में अहम भूमिका निभाई। इस अग्निकांड में घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। प्रारंभिक छानबीन में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है। राजस्व विभाग के मुताबिक अग्निकांड में करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने फौरी तौर पर राहत के तौर पर प्रभावित परिवारों को 10,000 रुपये, तिरपाल, राशन और कंबल वितरित किए हैं। तहसीलदार कुमारसैन रमेश सिंह राणा ने बताया कि प्रांरभिक जांच में आग लगने की वजह शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed