{"_id":"5f8d9d4a8ebc3e9be55bb538","slug":"house-caught-in-fire-rampur-hp-news-sml348870377","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन मंजिला मकान जला, दो परिवार बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन मंजिला मकान जला, दो परिवार बेघर
विज्ञापन
धू-धू कर जला तीन मंजिला लकड़ी का मकान।
- फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। विकास खंड निरमंड की निशानी पंचायत के सुनैर गांव में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फट गया। इससे तीन मंजिला मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। प्रशासन ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है।
गौरतलब है कि सोमवार सुबह निशनी पंचायत के सुनैर गांव में तीन मंजिला लकड़ी के मकान में सिलेंडर फटने से आग लग गई। दो भाइयों के पुश्तैनी लकड़ी के मकान में कीमती सामान के साथ-साथ खाने पीने की घरेलू चीजें और सोने-चांदी के आभूषण थे। घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। जिस वक्त मकान में आग लगी तो आसपास के लोग आग को बुझाने पहुंचे।
दमकल और पुलिस विभाग को भी मदद के लिए सूचना दी गई। भयंकर आग के सामने सब बेबस दिखा। देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया।
निशानी पंचायत की प्रधान सरीता शर्मा ने कहा कि तीन मंजिला लकड़ी के पुश्तैनी मकान में दो परिवार रहते थे। मनमोहन और दलीप का यह सामूहिक पुश्तैनी घर था। आग लगने से दोनों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवार की हर संभव मदद देने की मांग की है।
विज्ञापन
एसडीएम आनी चेत सिंह ने बताया कि सुनैर निवासी दिलीप कुमार का छह कमरों का कच्चा मकान था। गैस सिलेंडर के कारण लगी आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा मदन लाल पुत्र मोती राम का मकान को भी आंशिक क्षति हुई है। उसका करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।