फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house caught in fire

सोचा न था दिन के उजाले में उजड़ेगा आशियाना

Mon, 19 Oct 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
house caught in fire
जल कर नष्ट हुआ तीन मंजिला मकान। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आऊटर सिराज की निरमंड निरमंड तहसील की निशानी पंचायत के सुनैर गांव में सोमवार को जब सूरज उदय ही होने वाला था, तो दो परिवारों ने यह कभी नहीं सोचा था कि दिन शुरू होते ही उनका पुश्तैनी मकान यूं ही राख के ढेर में बदल जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अग्निकांड से एक तरफ जहां दोनों परिवारों के घर आग की लपटों के हवाले हो रहे थे तो दूसरी तरफ परिवार के हर सदस्य की आंखों में पुरानी यादें जैसे उनके आंखों के सामने जलती हुईं तबदील होती दिखाई दे रही थीं। बेबसी और आंसुओं में सिमटी यादें अब राख के ढेर में तबदील हो चुकी थी। दोनों परिवारों का भविष्य जैसे थम सा गया था। दोनों परिवारों के पास पुश्तैनी मकान के अलावा अब कड़कड़ाती ठंड में कुछ और नहीं बचा। अब बची हैं तो सिर्फ यादें और लोगों की हमदर्दी। ऐसे में निशानी पंचायत मदद को आगे आई। दोनों बेघर परिवारों को रहने के लिए फिलहाल छत दे दी गई। प्रभावित परिवार अब सरकार की ओर मदद की आस लगाए हैं।
विज्ञापन

निशानी की प्रधान सरीता शर्मा का कहना है कि उनके पंचायत मुख्यालय में दो कमरे, एक हॉल और शौचालय की है। इसे वे बेघर परिवारों को रहने के लिए देंगे। उन्होंने कहा की दलीप बीपीएल परिवार से है, जबकि मनमोहन भी गरीब परिवार से है। प्रधान ने पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह, ग्रामीणों, महिला मंडलों की तरफ से प्रभावित परिवारों को मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed