{"_id":"67adededb40dba5cbf0920c9","slug":"house-burnt-in-thanadi-village-accident-in-shilli-panchayat-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-129823-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठनाड़ी गांव में जला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठनाड़ी गांव में जला घर
विज्ञापन
दोपहर दो बजे का हादसा, बगीचे में काम करने गए थे परिवार के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। उपमंडल कोटखाई की शिल्ली पंचायत के ठनाड़ी गांव में आग से दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। हादसा वीरवार को दिन के समय हुआ। प्रभावित परिवार का पूरा सामान जल कर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार, आग दिन के समय करीब दो बजे मस्त राम के कमरे में लगी। उस समय परिवार के सभी लोग बगीचे में काम करने गए थे। आग की सूचना के बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो पूरा घर आग की चपेट में आ चुका था। इस दुर्घटना से मस्तराम व उनके दो बेटे अनिल व राजेश के परिवार बेघर हो गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आग से राख हुए एक मंजिला मकान में दो परिवारों के छह कमरे थे। आग से उनका पूरा सामान जल कर राख हो गया है। प्रभावितों के केवल तन के कपड़े ही बच सके हैं। देर शाम सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। तहसीलदार कोटखाई ललित कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा सूचना के बाद मौके पर पहुंच कर प्रभावितों को फौरी राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा आग से करीब छह कमरों के जलने की प्राथमिक सूचना है।