{"_id":"67617333400f4affb8099087","slug":"house-burnt-by-fire-in-gadha-bajathal-loss-worth-lakhs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-126727-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गढ़ा-बजाथल में आग से जला घर, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गढ़ा-बजाथल में आग से जला घर, लाखों का नुकसान
विज्ञापन
नेरवा के पंचायत गढ़ा-बजाथल में में आग से जला घर
देर रात को लगी आग, परिवार बासवा गांव में कुल देवता के मंदिर में गया था पूजा करने
गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद आग और भड़क उठी
ग्रामीणों के पहुंचते हो गया सब कुछ राख
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू) । गढ़ा-बजाथल पंचायत के गढ़ा गांव में सोमवार देर रात को एक लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया है। परिवार के लोग गांव में दूसरे घर में गए हुए थे। आग से परिवार का पूरा सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन ने करीब पांच लाख के नुकसान का आकलन किया है। प्रभावित परिवार को प्रशासन ने फौरी राहत दे दी है। पंचायत के उप प्रधान दिनेश घुनटा ने बताया कि सोमवार को देर रात बासवा के केवल राम का गढ़ा गांव में मकान आग से जलकर राख हो गया है। रात करीब तीन बजे घटनास्थल से थोड़ी दूर रहने वाले केवल राम के बड़े भाई ने मकान से आग की लपटें उठती देखीं। उन्होने अपने बेटे राकेश को उठाकर आग लगने की जानकारी दी। जब तक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया था। घर के अंदर गैस सिलिंडर भी रखे हुए थे। इसके चलते नजदीक जाने में खतरा था। कुछ ही देर में गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे आग और भड़क उठी। घर के पास के बगीचे के एक दर्जन सेब के पौधे भी जल गए।
प्रभावित केवल राम ने बताया कि वह गढ़ा गांव में स्थित मकान में ही परिवार सहित रहते हैं। रविवार को संक्रांति के दिन गांव बासवा अपनी कुल देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। वे वहीं गांव में रात को अपने पुराने मकान में रुक गए थे। उन्हें आग लगने की सूचना उनके भतीजे राकेश ने दी। केवल राम के बताया कि इस आग में राशन, कपड़े, फ्रिज, स्प्रे मशीनें, लगभग दो लाख के गहने, साठ हजार रुपये नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के बाद मकान में रखी कोई भी वस्तु नहीं बची है।
नायब तहसीलदार नेरवा अर्जुन सिंह परमार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आंकलन कर लिया है। आग से पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को फौरी राहत प्रदान की है।