फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   house and shop brunt in fire

किन्नौर में दोमंजिला मकान और दुकान जलकर राख

Tue, 25 Oct 2022 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
house and shop brunt in fire
किन्नौर जिले के थैमगारंग में आग की भेंट चढ़ा मकान। - फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में दिवाली पूर्व संध्या पर दो मंजिला मकान और एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। अग्निकांड की इन दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी है। इसके साथ ही नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार रात को थैमगांरग पंचायत में किसी कारणवश अचानक दो मंजिला मकान में आग भड़क गई। इस अग्निकांड में दो व्यक्तियों के चार कमरे पूरी तरह से राख के ढेर में तबदील हुए। इसके अलावा चार कमरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

घटना रविवार रात करीब 11:30 बजे की है जब टेक चंद नेगी और भक्त चंद नेगी के दो मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में टेक चंद के तीन कमरे और भक्त चंद का एक कमरा जलकर राख हो गया। इसके अलावा चमन लाल की गोशाला भी जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सांगला और अग्निशमन के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और बाग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरे मामले में सोमवार रात को सांगला वैली के बटसेरी में एक पुरानी दुकान जलकर राख हो गई है। यह दुकान सांज्ञा सुख की थी, जो काफी समय से बंद थी। तहसीलदार सांगला अभिषेक चौहान ने कहा कि राजस्व टीम को आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है। फिलहाल प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी गई है। इसके अलावा गैस सिलिंडर, कंबल, तिरपाल और खाद्य सामग्री भी आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed