फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hotels for the weekend 40 percent booking in

Rampur Bushahar News: वीकेंड के लिए होटलों में 40 फीसदी बुकिंग

Thu, 06 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
मैदानी इलाकों की गर्मी से बढ़ा कारोबार
विज्ञापन

घोड़ा संचालकों का भी अच्छा चल रहा कारोबार

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में इस वीकेंड पर शिमला के होटलों में बुकिंग 80 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और चुनाव समाप्त होने के बाद पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं।
समर सीजन में जून में सबसे ज्यादा सैलानी शिमला घूमने आते हैं। इस समय शिमला में सबसे ज्यादा पर्यटक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से पहुंच रहे हैं। इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री से अधिक है। शिमला में मैदानी क्षेत्रों की अपेक्षा मौसम ठंडा है। इस वीकेंड के लिए शिमला में 40 प्रतिशत के करीब एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा खुश छोटे कारोबारी हैं। शिमला की अर्थ व्यवस्था में पर्यटन कारोबार की अहम भूमिका है। हिमाचल प्रदेश की जीडीपी का 7 प्रतिशत पर्यटन से आता है।
विज्ञापन

फोटोग्राफर एसोसिएशन के प्रधान अरुण कुमार बताते हैं कि इस समय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी से कारोबार कुछ हद तक बेहतर हुआ है। साल के ज्यादातर महीनों में शिमला में काम नहीं है। घोड़ा एसोसिएशन के प्रधान गुलामदीन बताते हैं कि इस सीजन में अब तक कारोबार बेहतरीन रहा है। सर्दियों में बर्फ नहीं गिरने से शिमला का पर्यटन कारोबार मंदी से गुजर रहा था। देशभर में आम चुनाव के चलते समर सीजन में बीते वर्ष कम पर्यटक शिमला घूमने पहुंचे हैं। इस कारण पर्यटन कारोबारी चुनाव समाप्त होने के बाद कारोबार में उछाल की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
ट्रैवल एजेंसी एसोसिएशन के सचिव मनू सूद ने कहा कि चुनाव की वजह से कारोबार प्रभावित हुआ था। लेकिन अब चुनाव समाप्त होने के बाद पर्यटकों की आवाजाही में बढ़ोतरी हो रही है। शिमला में वीकेंड पर होटलों में बुकिंग 80 प्रतिशत के करीब रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article