फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hospital with the help of one doctor in Nithar

Rampur Bushahar News: नित्थर में एक डॉक्टर के सहारे अस्पताल

Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Hospital with the help of one doctor in Nithar
नित्थर अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं। संवाद
उप तहसील नित्थर के ग्रामीणों को कब मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

. डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और लैब तकनीशियन के पद पड़े हैं रिक्त
. सीएचसी नित्थर में चरमराई स्वास्थ्य सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तो खोला गया, लेकिन बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ कब मिलेगा? पांच पंचायतों के ग्रामीण कई साल से यही आस लगाए हुए हैं। नित्थर अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर मरीजों को रामपुर और दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। अस्पताल में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और लैब तकनीशियन के पद रिक्त पड़े हैं और एकमात्र डॉक्टर के सहारे अस्पताल चल रहा है। हाल यह है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर को ड्रेसिंग से लेकर दवाई देने का काम खुद करना पड़ रहा है। क्षेत्र की देहरा, नित्थर, दुराह, कुठेड़, लोट, शिल्ली और पलेही के ग्रामीण इस अस्पताल पर निर्भर हैं। 15 साल पहले यहां दो डॉक्टर, एक नर्स, लैब तकनीशियन और फार्मासिस्ट सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में यहां एक डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्स और लैब तकनीशियन के पद रिक्त पड़े हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अस्पताल में एक साल से फार्मासिस्ट और 10 साल से नर्स का पद रिक्त पड़ा है। मरीजों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल और आईजीएमसी शिमला की ओर जाना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से जल्द अस्पताल में रिक्त पदों को भरने की मांग की है, ताकि मरीजों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।
सीएचसी नित्थर में जल्द होगी नर्स की तैनाती
सीएमओ कुल्लू रंजीत ठाकुर ने बताया कि सीएचसी नित्थर में जल्द ही नर्स की तैनाती की जाएगी। अन्य रिक्त पदों को भी जल्द भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article