फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   homegaurd died in car accident near miru kinnaur

किन्नौर के मीरू में सड़क हादसा, गृहरक्षक की मौत

Thu, 05 Aug 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
homegaurd died  in car accident near miru kinnaur
मीरू संपर्क से नीचे खड्ड में गिरी मारूति कार - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की मीरू पंचायत संपर्क मार्ग पर कार गहरी खाई में गिरने से गृहरक्षक जवान की मौत हो गई है। हादसा वीरवार सुबह पेश आया जब व्यक्ति बेटे और बहू की दलोज की बात करने के लिए जा रहा था। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते पुलिस टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के अनुसार रोघी गांव निवासी राजभगत पुत्र केदार सुख तहसील कल्पा बेटे और बहू के दलोज की बात करवाने के लिए रिकांगपिओ की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे राजभगत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक वर्तमान में कल्पा पुलिस चौकी में कार्यरत था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वाहन खड्ड के साथ पेड़ों के बीच पड़ा था। उन्होंने सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर खड्ड से शव को मीरू सड़क तक पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम के लिए जेएसडब्ल्यू कंपनी संजीवनी अस्पताल छोल्टू लाया गया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed