फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Home Guard of Kinnaur did not get salary for two months

Rampur Bushahar News: किन्नौर के 166 होमगार्ड जवानों को दो महीने से नहीं मिला वेतन

Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 24 Mar 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले में सुरक्षा का जिम्मा संभाले सैकड़ों होमगार्ड के जवानों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में जवानों को वेतन न मिलने से अपने परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। यही नहीं हाल ही में विधानसभा सत्र में ड्यूटी देकर लौटे 141 जवानों को भी 10 दिन का भत्ता नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

गौर हो कि जनजातीय जिला किन्नौर में सैकड़ों होमगार्ड के जवान पुलिस जवानों के साथ-साथ कंधा मिलाकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। विभिन्न मंदिरों, विशेष अन्वेषण, गार्ड, समन, ट्रैफिक, गश्त, चौकी, थाने और बैरियरों में ड्यूटी देने वाले 166 होमगार्ड जवानों को बीते दो माह से वेतन जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन के अधीन कार्य कर रहे इन जवानों में वेतन न मिलने को लेकर रोष है। महंगाई के इस दौर में ये जवान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं और उन्हें आर्थिक मंदी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इन जवानों का दो माह का करीब 45 लाख रुपये का वेतन बजट के अभाव में जारी नहीं हो पाया है। वहीं, विधान सभा सत्र में ड्यूटी देकर लौटे 141 जवानों को भी दस दिन का भत्ता जारी नहीं हुआ है, जो करीब साढ़े 12 लाख रुपये बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि कुछ जवानों को वेतन जारी कर दिया गया है, जबकि कुछ जवानों को अभी दिया जाना बाकी है। सरकार से बजट जारी होते ही जवानों की वेतन अदायगी कर दी जाएगी। उधर, आदेशक गृह रक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर कुशल चंद ने बताया कि अप्रैल माह में बजट प्राप्त होगा। इसी माह के पहले सप्ताह में सभी होमगार्ड जवानों को वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed