फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Historic Rathal fair begins with arrival of gods

Rampur Bushahar News: देवताओं के आगमन के साथ ऐतिहासिक राथल मेला शुरू

Thu, 08 Aug 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Historic Rathal fair begins with arrival of gods
रोहड़ू के राथल मेले के शुभारंभ पर नाचते गाते हुए मेला स्थल पहुंचे ग्रामीण। संवाद
दो दिवसीय मेले में देवता बनाड़, देवता देशमोलिया, देवता पवासी और देवता गुडारू ने शिरकत की
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी


रोहड़ू । शराचली क्षेत्र का ऐतिहासिक राथल मेला वीरवार को देवताओं के आगमन के साथ शुरू हो गया। दो दिवसीय मेले में देवता बनाड़, देवता देशमोलिया, देवता पवासी और देवता गुडारू पारंपरिक रूप से मेले में उपस्थित हुए। शुक्रवार को देवताओं की विदाई के साथ मेले का समापन होगा। मेले के शुभारंभ पर देवताओं का मिलन मेला का मुख्य आकर्षण रहा। देवताओं के साथ आए देवलुओं ने वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर नृत्य किया। मेले में दोपहर बाद तीन बजे देवताओं का आगमन हुआ। उसके बाद नृत्य का दौर चलता रहा। मेले का आयोजन शराचली क्षेत्र के लोग पारंपरिक रूप से करते हैं। इस दौरान नवयुवक मंडल भोलाड़ वॉलीबाल स्पर्धा का आयोजन भी कर रही है, जिसमें पंचायत स्तरीय टीमें भाग ले रही हैं। देवता देशमोलिया के वजीर सुरेंदर पनाटू ने बताया कि मेले का आयोजन पारंपरिक रूप से किया जा रहा है। क्षेत्र की खुशहाली के लिए सभी मिलकर मेले का आयोजन करते हैं। दो दिवसीय मेले का समापन शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article