फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Historic district-level Nogli Fair concludes with the farewell to the deities

Rampur Bushahar News: देव विदाई के साथ ऐतिहासिक जिला स्तरीय नोगली मेला संपन्न

Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
. लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता
विज्ञापन


. दिनभर ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नोगली में शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू के सानिध्य में ऐतिहासिक जिला स्तरीय मेला (शाड़ की जातर) देवताओं की विदाई के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। रविवार को मेले में पहुंचे छह अधिष्ठाता देवता साहिब लोगों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर देवालय लौटे। विदाई के दौरान लोग भावुक हुए। मेले के तीसरे दिन भी पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलुओं के साथ ग्रामीणों ने नाटी डाली। सभी देवता अपने ठहराव स्थल से देवलुओं के साथ नाचते-गाते हुए मेला मैदान पहुंचे। मेले में दिनभर नाटियों का खूब दौर चला। देवताओं का नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। मेले में दुकानें सजाए बैठे कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे। मेले में लोगों ने जमकर मिठाइयों की खरीदारी की। व्यापार अच्छा होने से कारोबारी भी खुश दिखे। मेले में छोटे बच्चों ने भी खूब मनोरंजन किया। मेले में दूरदराज से पहुंचे कारोबारियों ने झूले और डोल लगाए थे, जिसमें छोटे बच्चों ने काफी आनंद उठाया। मेला कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल ने कहा कि देव-विदाई के साथ जिला स्तरीय नोगली मेला संपन्न हुआ। देवताओं को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article