फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Historic 8 Baishakh fair tomorrow in Dhanah

Rampur Bushahar News: धनाह में ऐतिहासिक 8 बैशाख मेला कल

Fri, 18 Apr 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की देहरा पंचायत के धनाह गांव में 20 अप्रैल से 8 बैशाख मेला शुरू हो रहा है। मेले से पहले शनिवार देर शाम को स्थानीय रखाऊ नाग देवता की रथयात्रा झामड़ नामक स्थान से वाद्ययंत्रों की साथ निकलेगी। उसके बाद 20 अप्रैल को मुख्य मेला शुरू होगा। इस मेले में मुख्य आकर्षण स्थानीय लोगों का स्वांग नृत्य रहेगा। इसमें द्वापर युग की प्राचीन संस्कृति को दर्शाया जाएगा। मंदिर कमेटी के कारदार प्रमु दयाल, प्रधान मदन गोस्वामी, ग्रामीण हर्षानंद ने बताया कि इस मेले को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी कर ली र्है। मेले के दौरान गांव के सभी बुजुर्ग महिलाएं और अन्य लोग दिनभर नाग देवता के आसपास नाटी डालेंगे। उन्होंने लोगों से इस मेले में अनुशासन और शांति बनाएं रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed