फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himcon Managing Director Vikas Chauhan reached Rampur

Rampur Bushahar News: हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान पहुंचे रामपुर

Mon, 12 Jan 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Himcon Managing Director Vikas Chauhan reached Rampur
रामपुर पहुंचने पर हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान (गिन्नी) का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्
रामपुर बुशहर। हिमकॉन के सीईओ विकेश चौहान गिन्नी शिमला में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अपने गृहक्षेत्र रामपुर पहुंचे। रामपुर के प्रवेश द्वार पर समर्थकों ने गिन्नी का फूल मालाओं से स्वागत किया। विकेश चौहान ने जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाया जाएगा। कांग्रेस सरकार में रामपुर के लिए यह बड़ा पद है, जिसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। भैरा खड्ड से लेकर रामपुर तक जगह-जगह पर गिन्नी के स्वागत को लोग एनएच पर खड़े दिखे। दोपहर को गिन्नी समर्थकों सहित परिधि गृह रामपुर पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने टोपी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समेत कांग्रेस के मौजूदा नेता भी उपस्थित रहे। विकेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी दी है, जिसका वह बखूबी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री स्वयं एक आम कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक के सर्वोच्च पद पर पहुंचे है, उसी तरह से उन्होंने मुझ जैसे आम कार्यकर्ता को इतना बढ़ा पद देकर आम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

रामपुर पहुंचने पर हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान (गिन्नी) का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्

रामपुर पहुंचने पर हिमकॉन के प्रबंध निदेशक विकेश चौहान (गिन्नी) का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article