फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himalayan Model School Aani's bright students performed well

Rampur Bushahar News: नेहल ठाकुर 689 अंक लेकर रहीं प्रथम

Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के होनहारों का बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के 34 छात्र-छात्राओं में से 26 विद्यार्थियों ने 625 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा नेहल ठाकुर ने 700 में से 689 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कनिष्का ने 687 अंक लेकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन, आधुनिक शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। प्रधानाचार्य ने विद्यालय के समस्त अध्यापक वर्ग की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की निरंतर मेहनत और उत्कृष्ट मार्गदर्शन ने विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article