फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Road Transport Corporation Rampur, Pensioners Welfare Organization Rampur, Rampur Bushahr

लंबित भत्तों का जल्द भुगतान करें सरकार : वीरभद्र

Fri, 19 Jul 2024 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal Road Transport Corporation Rampur, Pensioners Welfare Organization Rampur, Rampur Bushahr
हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कार्यालय में पेंशनर्स कल्याण संगठन रामपुर बैठक में चर्चा करते ह
एचआरटीसी पेंशनर्स कल्याण संगठन की मासिक बैठक में उठे कई मुद्दे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सरकार पेंशन का स्थायी समाधान कर नियमित पेंशन दें। एक जनवरी 2016 से पेंशन कर्मचारियों के देय एरियर का एक मुश्त भुगतान करें। यह बात पेंशनरों की बैठक में इकाई अध्यक्ष वीरभद्र सिंह कायथ ने कही। शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम रामपुर के कार्यालय में पेंशनर्स कल्याण संगठन रामपुर और रिकांगपिओ इकाई की मासिक बैठक राजेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशन भोगियों की मांगों को लेकर चर्चा की गई। इकाई अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार पेंशन भोगियों के साथ अन्याय कर रही है और उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पेंशन का स्थायी समाधान कर नियमित पेंशन दें। एक जनवरी 2016 से पेंशन कर्मचारियों के देय एरियर को एक मुश्त भुगतान किया जाए। उन्होंने बताया कि 65, 70 और 75 वर्ष पूर्ण कर चुके सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत का वित्तीय लाभ तुरंत दिया जाए। मेडिकल बिल जो कि बीते दो साल से लंबित पड़े हैं। उनका भुगतान तुरंत किया जाए, जो कर्मचारी परिवहन निगम से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके देय भत्ते अन्य विभागों की तरह तीन महीने के बाद तुरंत दिए जाएं। इस मौके पर महासचिव ओपी ठाकुर, गोपाल शर्मा, नरेंद्र परमार, चूड़ा राम, रमेश ठाकुर, कृष्ण, मोती नेगी, वेदराम, चमन लाल, राधेलाल और वेद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed