{"_id":"66e81bf1591e496642089e29","slug":"himachal-pradesh-pensioners-welfare-association-memorandum-to-deputy-commissioner-protest-demonstration-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121792-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर क्षेत्र के पेंशनर 20 सितंबर को रोष रैली में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर क्षेत्र के पेंशनर 20 सितंबर को रोष रैली में होंगे शामिल
विज्ञापन
उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर कल्याण संघ ने निर्णय लिया है कि 20 सितंबर को पेंशनर अपने-अपने जिलों के मुख्यालयों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली करेंगे। इस दौरान उपायुक्त के जरिये सरकार को अपनी मांगों का ज्ञापन भी भेजेंगे। पेंशनर्स का कहना है कि समय रहते प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों पर गौर करे, वरना प्रदेश के लाखों पेंशनर हक की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएंगे। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। पेंशनरों को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। पिछले दो साल से पेंशनर बार-बार मांग करते आ रहे हैं कि पेंशनरों की जेसीसी करवाई जाए, ताकि मांगों पर बातचीत के जरिये समाधान निकाला जा सके। सरकार का अपना स्टाफ सचिवालय कार्यालय के कर्मचारी हल्ला बोल रहे हैं। सरकार उनसे बातचीत करने की बजाय उनको दबाने का प्रयास कर रही है, जो ठीक नहीं है। पेंशनर्स संघ रामपुर के महासचिव अमोलक राम ने कहा कि सरकार ने बूढ़े पेंशनरों को सड़क में उतरने को मजबूर किया है।
रामपुर खंड के पेंशनर बीते दिनों हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय ले चुके थे कि एक बार सरकार के प्रति रोष रैली निकाली जानी चाहिए। 20 सितंबर को जिला शिमला के सभी खंडों के पेंशनर डीसी ऑफिस शिमला के समीप तार घर के पास सुबह 10:00 बजे रोष रैली के लिए इकट्ठे होंगे। उसके बाद डीसी के माध्यम से सरकार को अपनी मांगों के ज्ञापन सौंपने जाएंगे। इस दिन रामपुर खंड के पेंशनर भी रोष रैली में भाग लेंगे।