Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal and Uttarakhand police on alert ahead of elections

Rampur Bushahar News: चुनाव से पहले हिमाचल-उत्तराखंड पुलिस अलर्ट, सीमाओं पर बढ़ेगी निगरानी

Mon, 16 Nov 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Himachal and Uttarakhand police on alert ahead of elections
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर दो राज्य के पुलिस अ​धिकारी बैठक के दौरान। संवाद
अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में बनी संयुक्त कार्रवाई की रणनीति, नशा तस्करों और वांछित अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

. नशा तस्करी, वाहन चोरी गिरोह और वांछित अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए मिलकर करेंगे कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों की अंतरराज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ संयुक्त रूप से कार्रवाई करने पर सहमति बनी। बैठक में रोहड़ू के डीएसपी प्रणव चौहान, थाना जुब्बल के एसएचओ चेतन चौहान, थाना मोरी के एसएचओ दीपक सिंह रावत, थाना त्यूणी के एसएचओ कुलदीप सिंह और अराकोट पुलिस चौकी प्रभारी बीआर नौटियाल सहित दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान, अंतरराज्यीय नशा तस्करों, वाहन चोरी करने वाले गिरोहों और वांछित अपराधियों की धरपकड़ को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा न्यायालय से संबंधित प्रक्रियाओं को पूरा करने और विभिन्न आपराधिक मामलों की जांच में एक-दूसरे को सहयोग देने पर भी विचार-विमर्श हुआ। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की सतर्कता बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने आपसी समन्वय मजबूत करने और किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सहयोग देने पर सहमति जताई। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article