{"_id":"6ae71e9243932a5a670f9194","slug":"high-achieving-meritorious-individuals-honored-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-173895-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा में मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। एसडी पब्लिक स्कूल नेरवा का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह ‘शाश्वत 2026’ धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में राम लाल चौहान ने मुख्य अतिथि, डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा (एचपीएस) ने विशिष्ट अतिथि और हिमफेड नेरवा के सेल्स एग्जीक्यूटिव इंचार्ज पूरण चंद शर्मा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्याध्यापक सुरिंद्र शर्मा ने अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ‘शाश्वत 2026’ विद्यालय और समाज के बीच मजबूत संबंधों तथा सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, अभिभावक, पूर्व छात्र और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।