{"_id":"62effc4a32ae19696f742b45","slug":"heavy-landslde-in-rohru-gushali-rohal-road-rampur-hp-news-sml4177256179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिडगांव-गुशाली-रोहल सडक पर भारी भूस्खलन, 15 गांव का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिडगांव-गुशाली-रोहल सडक पर भारी भूस्खलन, 15 गांव का संपर्क कटा
विज्ञापन
heavy landslde in rohru gushali rohal road
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। सूबे मे भारी बारिश से भूस्खलन का सिलसिला लगातार जारी है। चिड़गांव-गुशाली-रोहल सड़क पर रविवार सुबह पंचायत घर के समीप भारी भूस्खलन होने से 15 गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से सड़क के किनारे खड़ी कार और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जबकि सड़क के साथ लगते एक मकान को भी मलबे से आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है।
भारी भूस्खलन से चिड़गांव से गुशाली और रोहल जाने वाली मुख्य सड़कें और उससे निकलने वाले संपर्क मार्ग जाबल, मंगयारी और ग्यारी भी पूरी तरह बंद हो गए हैं। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सेब सीजन होने से बागवानों का हजारों पेटी सेब भी फंस गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग को शीघ्र सड़क बहाल करने के आदेश दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क के दोनों तरफ से मशीनें लगाकर मलबा हटाने का कार्य आरंभ कर दिया है। वहीं घटना के बाद राजस्व विभाग से पटवारी को नुकसान का आकलन करने के लिए मौके पर भेजा गया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दुनी चंद चौहान ने बताया कि सड़क पर भारी मलबा आ गया है।
विज्ञापन
इसके कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही फिलहाल बाधित है। सड़क के दोनो ओर से मशीनें लगा दी गई है। सोमवार शाम तक सड़क बाहल कर दी जाएगी। एसडीएम रोहडू़ सन्नी शर्मा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हो रहा है। चिड़गांव में भूस्खलन से अवरुद्ध हुए मार्गों को खोलने का कार्य शुरू हो चुका है।