फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

पंजाब से कोटगढ़ आया युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 25 Jul 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कोटगढ़ क्षेत्र में पहला कोरोना पॉजिटिव मामला प्रकाश में आया है। जरोल पंचायत में पंजाब से आया युवा पॉजिटिव निकला है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और युवक को शुक्रवार देर रात को मशोबरा कोविड केयर सेंटर भेज दिया। उसके साथ आए दो लोगों को थानाधार रेस्ट हाउस में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। जरोल बाजार को प्रशासन ने सील कर दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाजार में भी घूम रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तीन युवक पंजाब के फाजिल्का जिला से 22 जुलाई को सुबह जरोल पहुंचे जहां ये पैकिंग ग्रेडिग मशीन का मरम्मत कार्य करते हैं। इन युवकों को प्रशासन ने होम क्वारंटीन किया था, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि इनको जरोल बाजार में सामान खरीदते और घूमते हुए देखा गया है। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि सूचना मिलते ही प्रशासन ने पॉजिटिव युवक को शुक्रवार देर रात मशोबरा कोविड केयर सेंटर भेज दिया है। जबकि उसके साथ आए दो लोगों को थानाधार आईक्यू सेंटर भेजा गया है। प्रशासन ने संबधित क्षेत्र को सील कर दिया है। इनके संपर्क में आए लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन को सूचना मिली की एक युवक जो पंजाब से जरोल आया है उसकी कोविड टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहां के प्रशासन ने युवक का सैंपल लिया था जो रिपोर्ट आने से पहले ही हिमाचल पहुंच गया। उन्होंने कहा कि युवक होम क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed