{"_id":"5ee791e28ebc3e43034b113b","slug":"health-rampur-hp-news-sml3356992170","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने केमिस्टों के दुकानों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने केमिस्टों के दुकानों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में केमिस्टों की दुकानों और अन्य अवैध झोला छाप डॉक्टरों की क्लीनिकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के औचक निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने निगुलसरी, भावानागर, टापरी सहित रिकांगपिओ में ड्रग्स इंस्पेक्टर नमन गुप्ता के टीम ने इन दुकानों के लाइसेंस और दवाइयों का स्टॉक जांचा। इसमें कुछ कमी पाए जाने पर दुकानदारों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि निगुलसरी और अन्य स्थानों पर अवैध तरीके से क्लीनिक चलाए जा रहे हैं। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी। रेड के दौरान कोई अवैध क्लीनिक खुली नहीं पाई गई। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की मुहिम जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कहीं इस तरह के क्लीनिक चलाए जा रहे हैं तो किन्नौर छोड़कर चले जाएं अन्यथा जेल जाना पड़ेगा। इस अवसर पर रमेश चंद नेगी, अनिल कुमार, नरेंद्र और विजय मोहन मौजूद रहे।