फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

व्यापार मंडल मंगलवार तक करेगा रामपुर बाजार बंद

Sat, 21 Mar 2020 09:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना वायरस ऐसी महामारी है, जिसका अभी तक कोई उपचार नहीं निकल पाया है। ऐसे में सतर्कता और सावधानी ही बचाव का एकमात्र जरिया है। इस संक्रमण से बचाव को लेकर क्या कांग्रेस, क्या भाजपा सभी राजनीति से ऊपर उठकर जागरूकता अभियान चलाने में जुट गए हैं। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए एकजुट हो गए हैं, ताकि इस संक्रमण की चैन को तोड़ा जा सके। इसी तर्ज पर व्यापार मंडल रामपुर ने भी अगले मंगलवार तक दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है, ताकि सभी की सुरक्षा बनी रह सके।
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर, सराहन, ननखड़ी, ज्यूरी, दत्तनगर, तकलेच सहित अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस को लेकर जन जागरण अभियान चलाए गए। व्यापारियों को सफाई रखने और दुकानों को सैनिटाइज करने की अपील की गई, वहीं शहर और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को इस संक्रमण से बचने के उपाय बताए गए। रामपुर के बस अड्डे में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने यात्रियों को निशुल्क मास्क बांटे और सैनिटाइजर लगाकर सुरक्षित रहने का संदेश दिया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने ननखड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाकर कोरोना से बचने को लेकर लोगों को जागरूक किया और जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील की। वहीं रामपुर के कारोबारियों ने भी कोरोना से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। दुकानों में अधिक भीड़ न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही दुकानों को सैनिटाइज करने की बराबर व्यवस्था की जा रही है। नगर परिषद रामपुर ने भी शहर में जागरूकता अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों में जाकर सैनिटाइजेशन किया। होटलों और ढाबों में सफाई व्यवस्था की भी नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

वहीं बुशहर ऑटो यूनियन भी कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग दिखी। यूनियन के पदाधिकारियों ने परिवहन निगम की वर्कशॉप में सभी ऑटो रिक्शा में सोडियम हाईपो क्लोराइट का छिड़काव किया, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल रामपुर के अध्यक्ष हरीश गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए व्यापार मंडल सभी व्यापारियों को जागरूक कर रहा है। रविवार को रामपुर बाजार पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। सोमवार और मंगलवार को केवल करिआना, दवा और सब्जी की दुकानें ही खुली रहेंगी। शहर की दुकानों में ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए सैनिटाइजर और सफाई की उचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed