फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health

कारोना वायरस से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने की पूरी तैयारी

Fri, 06 Mar 2020 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी परामर्श के अनुसार सभी तैयारियां कर ली हैं। यह जानकारी उपायुक्त गोपाल चंद ने प्रेस का जारी एक बयान में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 10 जनवरी के बाद चीन, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, साउथ कोरिया, मलयेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली, ईरान और नेपाल से आने वाले विदेशी सैलानियों सहित भारत से इन देशों में गए व्यक्तियों के वापस आने पर नजर रखी जा रही है। हवाई अड्डे पर ही इनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। जिले में आने वाले सभी विदेशी पर्यटकों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा नेपाल से आने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। स्कूलों को भी परामर्श जारी किए गए हैं और सभी स्कूलों में प्रात: कालीन प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष महिला ग्राम सभा में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी महिला ग्राम सभाओं में जाकर लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक करेंगे। क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां एक वेंटिलेटर स्थापित किया गया है। दो अन्य वेंटिलेटर की मांग अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य निदेशक से की है कोरोना वायरस से घबराने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। दैनिक दिनचर्या में कुछ आवश्यक कदम उठा कर कोरोना वायरस के जोखिम को कम किया जा सकता है। नियमित रूप से साबुन से हाथ धोते रहना चाहिए। छींकते समय नाक को टिसू पेपर या कोहनी से ढकें और जिस व्यक्ति में खांसी जुकाम या बुखार के लक्षण हों, उससे दूरी बनाएं रखें। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed