{"_id":"5d9b68bb8ebc3e93ca6f8cd2","slug":"health-rampur-hp-news-sml3101639118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल अस्पताल चौपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुल रही पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल अस्पताल चौपाल में स्वास्थ्य सेवाओं की खुल रही पोल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। सिविल अस्पताल चौपाल में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। मरीजों को अब एक्सरे करवाने के लिए भी सौ किलोमीटर दूर शिमला का सफर करना पड़ रहा है। लोगों में रोष है कि सरकार ने चौपाल में सौ बिस्तरों का अस्पताल खोल रखा है, लेकिन सुविधाएं नाममात्र भी नहीं हैं।
बीते शनिवार को कार दुर्घटना में घायल लोगों का एक्सरे तक के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। घायलों को आखिर एक्सरे के लिए शिमला रेफर किया गया। हालांकि कुछ को मामूली चोटें ही आईं थीं। कांग्रेस के पूर्व सचिव धिरेंद्र चौहान के अनुसार चौपाल सिविल अस्पताल की स्थिति बदतर है। क्षेत्र के विधायक हर जगह अपने भाषणों में चौपाल, नेरवा और कुपवी में सौ-सौ बिस्तरों के अस्पताल खोलने की बात करते हैं। वहीं अस्पताल में एक्सरे तक की सुविधा नहीं है। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी एचआर ठाकुर के अनुसार एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। इसलिए मरीजों के अस्पताल में एक्सरे नहीं हो रहे हैं। मशीन ठीक होते ही लोगों को सुविधा मिलेगी।