{"_id":"6a92dbb849bbea3aba0ee840","slug":"health-news-roharu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168413-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 1.23 करोड़ से निर्मित चिकित्सक आवास का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में 1.23 करोड़ से निर्मित चिकित्सक आवास का लोकार्पण
विज्ञापन
चिकित्सकों के आवास की लंबे समय से चली आ रही मांग हुई पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने नागरिक अस्पताल रोहड़ू में नवनिर्मित चिकित्सक आवास का लोकार्पण किया। लगभग 1.23 करोड़ की लागत से बने इस भवन में टाइप-चार श्रेणी के छह आवासीय सेट हैं। यह सुविधा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी और क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने में सहायक होगी।
मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि चिकित्सकों के आवास की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। अस्पताल के पास आवास होने से चिकित्सकों को आपातकालीन परिस्थितियों में पहुंचने में सुविधा होगी। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। रोहड़ू क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। नागरिक अस्पताल रोहड़ू प्रदेश के प्रमुख अस्पतालों में से एक है। यह आसपास के क्षेत्रों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करता है।
रोहड़ू नागरिक अस्पताल में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर सेंटर बन रहा है। चार मंजिला इस भवन में 50 बिस्तर होंगे और विशेषज्ञ चिकित्सक चौबीसों घंटे सेवाएं देंगे। इसके अतिरिक्त, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में 20 हजार लीटर प्रतिदिन क्षमता वाला दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र भी बनेगा। वर्तमान पांच हजार लीटर क्षमता को बढ़ाया जाएगा। इससे दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों की आय बढ़ेगी।