{"_id":"6a92d97124e67384ce084b1c","slug":"health-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-168410-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू नागरिक अस्पताल में 23 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीदने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू नागरिक अस्पताल में 23 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीदने को मंजूरी
विज्ञापन
-उपकरणों में डिफिब्रिलेटर, ईसीजी, सीपीएपी, एनएसटी मशीन शामिल
- तीन लाख की आबादी को सेवाएं देता है अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोगी कल्याण समिति की बैठक में करीब 23 लाख रुपये के चिकित्सा उपकरण खरीदने को मंजूरी दी गई। इन उपकरणों में डिफिब्रिलेटर, ईसीजी, सीपीएपी और एनएसटी मशीन सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। तीन लाख से अधिक आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले नागरिक अस्पताल रोहड़ू में सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी नागरिक एवं समिति अध्यक्ष धर्मेश रामौत्रा ने की। रामौत्रा ने कहा कि रोगी कल्याण समिति अस्पताल के प्रभावी संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बैठक में लिए गए निर्णयों को निर्धारित समय पर लागू करने के निर्देश दिए। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्राक्टा ने कहा कि नागरिक अस्पताल रोहड़ू क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान है।
अस्पताल में 200 बिस्तरों की क्षमता है। यहां प्रतिदिन औसतन 800 से 1,000 मरीज ओपीडी में आते हैं, जबकि 120 से 130 मरीज भर्ती रहते हैं।
अप्रैल 2025 से अब तक करीब 2 लाख 60 हजार ओपीडी सेवाएं दी गई हैं। इस अवधि में 34 हजार आपातकालीन और 11 हजार भर्ती मरीजों को उपचार मिला है। 1,563 बड़ी और 23,732 छोटी सर्जरी की गई हैं। 2,901 प्रसव, 3,255 सीटी स्कैन और 9,574 ईसीजी भी किए गए। कृष्णा लैब में करीब 13 लाख 62 हजार और अस्पताल की प्रयोगशाला में 73 हजार जांचें की गईं।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2025-26 में समिति ने करीब 1 करोड़ 11 लाख रुपये खर्च किए। इस दौरान 71 लाख 28 हजार रुपये की आय हुई। वर्तमान में करीब 3 लाख 50 हजार रुपये शेष हैं। हिमकेयर और आयुष्मान योजनाओं के तहत करीब 55 लाख रुपये के दावों का भुगतान लंबित है। बैठक में पार्किंग शुल्क और सिविल सप्लाई की दुकान के किराये की लंबित राशि का मामला भी उठा। उपमंडलाधिकारी ने इन मामलों के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रेटका, नगर परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी रविंद्र मुखिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।