फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health checkup

बच्चों, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच और एचबी टेस्टिंग सुनिश्चित करे विभाग : चौहान

Fri, 12 Jul 2019 06:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
बच्चों, किशोरियों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करे विभाग
विज्ञापन

रामपुर में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बच्चों-किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच और एचबी टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार के पोषण अभियान के तहत संबंधित विभागों से महिला एवं बाल विकास द्वारा निर्धारित महत्वपूर्ण सूचकांक पर सूचना उपलब्ध करवाएं।
एसडीएम शुक्रवार को बाल विकास परियोजना रामपुर एवं ननखड़ी की खंड स्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में परियोजना क्षेत्र रामपुर एवं ननखड़ी से संबंधित समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने कहा कि परियोजना रामपुर में 238 आंगनबाड़ी और 15 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों और ननखड़ी में 108 आंगनबाड़ी और 5 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। परियोजना रामपुर के तहत 6 माह से 6 वर्ष के 3034 बच्चों, 336 गर्भवती महिलाओं, 363 धात्री माताओं और 5 किशोरियों, जबकि ननखड़ी के तहत 6 माह से 6 वर्ष के 947 बच्चों, 119 गर्भवती महिलाओं, 129 धात्री माताओं और 1 किशोरी को विशेष पोषाहार कार्यक्रम के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। रामपुर खंड के अंतर्गत 337 बच्चों और ननखड़ी में 176 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। बीते तीन माह में रामपुर में बेटी है अनमोल योजना के तहत 10 बालिकाओं को प्रथम घटक और 45 बालिकाओं को द्वितीय घटक में और ननखड़ी में 4 बालिकाओं को प्रथम घटक और 63 बालिकाओं को द्वितीय घटक, मदर टैरेसा मातृ संबल योजना के अंतर्गत परियोजना रामपुर की 165 माताओं के 255 बच्चों और परियोजना ननखड़ी की 67 माताओं के 96 बच्चों, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत रामपुर में 5 महिलाओं और ननखड़ी में 1 महिला, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत इस तिमाही में रामपुर में 95 और ननखड़ी में 45 गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने इस मौके पर तहसील कल्याण अधिकारी रामपुर शशि ठाकुर, बीडीओ रामपुर केआर कपूर, बीएमओ ननखड़ी डॉ. एमपी सिंह, परियोजना रामपुर और ननखड़ी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed