फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health check-up of sanitation workers in Rampur project

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांचा

Thu, 01 Oct 2026 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
रामपुर परियोजना में सफाई मित्रों का स्वास्थ्य जांचा
विज्ञापन

. परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने बांटे सुरक्षा उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर जल विद्युत स्टेशन (एचपीएस) ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर लगाया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में रामपुर आयुर्वेदिक अस्पताल और हेल्पएज इंडिया के सहयोग से अनुबंधित स्वच्छता कर्मियों और अन्य संबंधित कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में रामपुर परियोजना और जगातखाना पंचायत से पहुंचे स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच के साथ रक्त की जांच भी करवाई गई। इसके अलावा कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण किट वितरित की गईं। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सफाई कर्मियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों को सुरक्षित कार्य पद्धतियों, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। साथ ही, उन्हें उपलब्ध कल्याणकारी सुविधाओं की जानकारी और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध करवाना भी अभियान का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्य के दौरान संभावित जोखिमों को कम करने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर रामपुर एचपीएस बायल के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article