फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health camp in Dakoladh, blood pressure of 50 people checked, Rampur Bushahr

Rampur Bushahar News: डकोलढ़ में 50 लोगों का उच्च रक्तचाप जांचा

Wed, 12 Jun 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Health camp in Dakoladh, blood pressure of 50 people checked, Rampur Bushahr
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रामपुर के डकोलढ़ में झुग्गी झोंपडी और निजी फाइनेंस कंपनी में विश्व उच्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। स्वास्थ्य विभाग ने रामपुर के डकोलढ़ में झुग्गी झोंपड़ी और निजी फाइनेंस कंपनी में विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर शिविर लगाया। शिविर में 50 लोगों का रक्तचाप जांचा गया। यह शिविर खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि उच्च रक्तचाप के लक्षण सिर में दर्द और बेचैनी, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ होना, बीमार और उल्टी होने जैसा महसूस होना, ठंडा पसीना आना, शरीर पीला पड़ना और बेहोशी महसूस होना है। इसके बचाव के लिए संतुलित आहार लें, खाने में नमक कम रखें, शराब और तंबाकू के सेवन से बचें, घी और तेल का कम उपयोग करें, नियमित रूप से व्यायाम करें, अपने वजन को नियंत्रित रखें और बच्चों को फास्ट फूड के सेवन से बचाएं। अनियंत्रित रक्तचाप के दुष्परिणाम अंधापन, ह्दयघात, गुर्दे की बीमारियां और लकवा है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने सूचना शिक्षा एवं संचार सामग्री भी वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed