फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   health camp held in kunnocharng phoo

कुन्नोचारंग में 69 मरीजों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

Wed, 10 Nov 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
health camp held in kunnocharng  phoo
किन्नौर की चारंग पंचायत में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में जांच करवाते ग्रामीण। - फोटो : RAMPUR-HP
पूह (किन्नौर)। किन्नौर जिले के सीमावर्ती गांव चारंग में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में चारंग और कुन्नो गांव के 69 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरंग के चिकित्सक डॉ. कृष्ण नेगी ने इस दौरान चिकित्सा शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में मरीजों के शूगर और बीपी को भी जांचा गया। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत रोगियों को निशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गई। स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जांच शिविर के प्रति उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और ग्राम पंचायत प्रधान निर्मला देवी ने कहा कि कुन्नो-चारंग गांव जिला मुख्यालय से अति दूर और दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण यहां इस तरह के शिविर समय-समय पर लगाए जाने चाहिए। इस दौरान चारंग गांव में पशुपालन विभाग ने भी शिविर का आयोजन किया। इसमें 25 मवेशियों की स्वास्थ्य जांच की गई और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed