फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health camp at maternal grandparents' village

Rampur Bushahar News: ननहार में स्वास्थ्य शिविर, 154 से अधिक ग्रामीणों की जांच

Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल एक्स-रे और रक्त जांच की सुविधा भी मिली, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
विज्ञापन


हिंदलोक सेवा फाउंडेशन और ग्राम पंचायत ने किया निशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का आयोन
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। उपस्वास्थ्य केंद्र ननहार में हिंदलोक सेवा फाउंडेशन और ननहार पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत प्रधान रमा ठाकुर ने किया। शिविर में 154 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। वहीं, 52 से अधिक मरीजों के डिजिटल एक्सरे और रक्त की जांच भी मौके पर की गई। पंचायत प्रधान रमा ठाकुर ने कहा कि दूरदराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना सराहनीय पहल है। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूर नहीं जाना पड़ता है। उन्होंने इस आयोजन के लिए हिंदलोक सेवा फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। शिविर में बीएमओ कार्यालय चौपाल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झीना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इनमें बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नमन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, पीएचसी झीना के प्रभारी डॉ. साहिल मेहता और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) नेहा सहित पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध करवाया। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक ने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों, आशा कार्यकर्ताओं और हिंदलोक सेवा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। शिविर में ननहार, झीना और आसपास की पंचायतों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने विशेष रूप से शिविर का लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article