फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Hawker made objectionable video, case registered

Rampur Bushahar News: फेरीवाले ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया, केस दर्ज

Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर में एक फेरी वाले पर ताक झांक के आरोप और किसी महिला की निजी गतिविधियों के दौरान उसकी तस्वीरें लेने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना रामपुर में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 25 अक्तूबर को उसकी पत्नी और बेटी घर पर थे। तभी एक फेरीवाला उसके घर आया और उनसे वहां कपड़े खरीदने को कहा तो उसकी बेटी नहाने चली गई और थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी किसी काम से घर के बरामदे में चली गई। फेरी वाले ने मौके का फायदा उठाकर खिड़की से बेटी का वीडियो बना लिया और फोटो खींच लिए। शिकायतकर्ता की शिकायत के बाद पुलिस ने फेरी वाले को दबोचा और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 77, 78, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि महिला की वीडियो बनाने और तस्वीरें लेने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed