फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Havan performed at DAV Public School, Nerwa

Rampur Bushahar News: डीएवी पब्लिक स्कूल नेरवा में किया हवन

Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Havan performed at DAV Public School, Nerwa
डीएवी पब्लिक स्कूल नेरवा में वैदिक हवन में उप​स्थित ​शिक्षक एवं छात्र
नेरवा (रोहड़ू)। डीएवी पब्लिक स्कूल नेरवा में शुक्रवार को पर्यावरण शुद्धि, विश्व कल्याण और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से वैदिक हवन और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत हवन संपन्न हुआ, जिसमें शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने आहुतियां डालीं। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने विश्व शांति, पर्यावरण संरक्षण और मानव कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संघ के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, सुनील ठाकुर, मनोज मेहता, विनोद चंदेल, रंजना भागटा, उपासना जिंटा तथा रितेश मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनिता डोगरा ने मुख्य यजमान के रूप में हवन में भाग लिया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावक-शिक्षक संघ के सदस्यों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed