फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   hatkoti mandir

तीन करोड़ की लागत से संवरेगा हाटकोटी माता का परिसर

Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। नवरात्रों के बीच दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी को संवारने के लिए सरकार ने तीन करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। इससे मंदिर में बहुमंजिला पार्किंग और रास्तों का निर्माण किया जाएगा। पर्यटन विभाग इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जल्द ही योजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं। कुछ समय पहले मुख्यमंत्री ने हाटकोटी मंदिर में पहुंचने पर पांच करोड़ की राशि देने का ऐलान किया था। इसकी पहली किस्त जारी कर दी गई है। इस राशि से मंदिर में कई और तरह की सुविधाएं भी जुटाई जानी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जाना है। रास्तों को भी संवारा जाएगा। नए शौचालय बनाए जाने हैं और कुछ दुकानों का निर्माण भी किया जाना है। मंदिर के जीर्णोद्धार की कई समय से मांग उठाई जा रही थी। अब राशि जारी होने से काम होने की उम्मीद है। पर्यटन विभाग के अफसर और इंजीनियर योजना को सिरे चढ़ाने के लिए पहले ही मंदिर का दौरा कर चुके हैं। इस राशि से मंदिर परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, रास्ते, शौचालय, दुकानें और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कार्य किए जाएंगे। करीब तीन करोड़ की राशि जारी कर दी गई है। इसको खर्च करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। उसके बाद मुख्यमंत्री से इसका शिलान्यास भी करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को मुख्य सचेतक और क्षेत्र के विधायक नरेंद्र बरागटा ने हाटकोटी मंदिर में माथा टेकने के बाद राशि जारी करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया। उन्होंने मंदिर न्यास के सदस्यों के साथ शीघ्र बैठक कर योजना को सिरे चढ़ाने की बात कही है। बरागटा ने हाटकोटी मंदिर में माथा टेकने के बाद जुब्बल में एक कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed